फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर ने ही लुटवाया था बर्तन व्यापारी को, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
राठी बर्तन व्यापारी से हुई लूट में पकड़े गये आरोपी को लेकर पत्रकारो से वार्ता करते एसपी क्राइम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट इलाके के बर्तन व्यापारी दिलीप राठी संग इगलास के जारौठ में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह लूट खुद दीपक के ड्राइवर ने अपने साथियों संग मिलकर प्लान की थी। इगलास व मडराक पुलिस ने संयुक्त रूप से इस लूटकांड का खुलासा करते हुए ड्राइवर सहित तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिए हैं। तीन अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार बदमाशों से लूट की रकम में से हिस्से में आए 1 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी क्राइम डॉ.अरविंद ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 1 नवंबर की शाम सासनी गेट निवासी बर्तन व्यापारी दिलीप राठी अपने ड्राइवर धर्मपाल निवासी पंच नगरी सासनी गेट संग मैक्स लोडर से माल लेने जयपुर जा रहे थे। तभी उनसे इगलास क्षेत्र में मथुरा रोड के गांव जारौठ के पास बदमाशों ने 1.90 लाख रुपये लूटे थे। इस घटना का मुकदमा दर्ज कर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो शक कई सूई ड्राइवर धर्मपाल पर गई।
इस आधार पर धर्मपाल को गिरफ्तार कर जब पूछताछ शुरू हुई तो वह टूट गया। धर्मपाल ने स्वीकारा कि सेठ जी अक्सर माल लेने रकम लेकर जाते थे। वह उनके साथ जाता था। यह बात उसने अपने साथियों को बताई तो सभी ने मिलकर लूट की प्लानिंग बना ली। तय हुआ कि घटना के समय शहर से ही सभी लोग बाइकों पर पीछे लग जाएंगे और जारौठ ब्रेकर पर कुछ साथी मैक्स की गति धीमी होने पर उसमें सवार हो जाएंगे। कुछ बाइक लेकर आगे से ओवरटेक कर रोक लेंगे और लूट को अंजाम देकर भाग जाएंगे।
विज्ञापन

इस प्लानिंग में धर्मपाल के ही मोहल्ले के सुनील पाराशर, वेदप्रकाश के अलावा सराय हरनारायण सासनी गेट का राजू यादव, सराय गढ़ी सासनी गेट का जितेंद्र माहौर व राजू का भांजा दीपक निवासी नारऊ छतारी बुलंदशहर शामिल रहे। दीपक इस घटना के लिए तमंचे व कारतूस लेकर आया। घटना की प्लानिंग राजू के घर पर बनाई गई। घटना को अंजाम देने के बाद लूटे गए रुपयों में से 50 हजार रुपये सुनील पाराशर के हिस्से में, 35 हजार रुपये वेदप्रकाश के हिस्से में व 30 हजार रुपये धर्मपाल के हिस्से में आये थे।
शेष 88 हजार रुपये राजू व दीपक ले गए। एसपी क्राइम के अनुसार इंस्पेक्टर इगलास व एसओ मडराक की टीम ने धर्मपाल से लूट की रकम में से 28 हजार रुपये बरामद किए हैं, जबकि बदमाशों के नाम प्रकाश में आने पर सुनील को 42 हजार रुपये सहित व वेदप्रकाश को 32 हजार रुपये सहित पकड़ा है। इनसे घटना में प्रयुक्त बाइक, मैक्स लोडर, दो तमंचे, कारतूस आदि भी बरामद हुए हैं। अभी राजू, दीपक व जितेंद्र फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें