फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आज से खुलेंगे मंदिर, एक बार में पांच श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

विज्ञापन
गिलहराज मंदिर के महंत योगी कौशल नाथ। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आज (सोमवार) सुबह से श्रद्धालुओं के लिए शहर के मंदिरों के कपाट खुल जाएंगे। एक बार में पांच श्रद्धालुओं को दर्शन करने की इजाजत होगी। लेकिन इससे पहले श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और उचिद दूरी वाले नियमों को अपनाना होगा। मंदिरों में जाने के बाद निकासी रास्ता भी तय किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी की बैठक के बाद देर शाम तक मंदिरों को खोलने के लिए तैयारियां चलती रही। मंदिर के प्रवेश पर श्रद्धालुओं को पहले थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी। अगर कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देते हैं तो मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। जबकि बिना लक्षण वाले लोगों के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। इसके बाद छह फुट की दूरी के नियमों के अनुसार मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालु को अपने मुंह पर मास्क हर वक्त लगाए रखना होगा। वहीं मंदिरों के अंदर जूते चप्पल आदि रखने की व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है। वहीं प्रवेश और निकासी के लिए मंदिरों में अलग से व्यवस्था की गई है। रविवार को जिलाधिकारी की बैठक के बाद नियमों के अनुसार मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी की गईं। मंदिर परिसर में खड़े होने और चलने के लिए अलग से गोले भी बनाए गए हैं। जिनका अनुपालन करना श्रद्धालुओं को जरूरी होगा।
मंदिर में उचिद दूरी, सैनिटाइजेशन को लेकर व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी के आदेशों के अनुसार एक बार में पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

- योगी कौशलनाथ, महंत श्री गिलहराज मंदिर।
शासन और प्रशासन के नियमों को लेकर ही मंदिर में व्यवस्था की गई है। उचिद दूरी के लिए चिह्न बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश करना होगा। उचिद दूरी, सैनिटाइजेशन का विशेष ख्याल रखना होगा। पांच श्रद्धालु जब बाहर निकल जाएंगे। उसके बाद ही अन्य पांच श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
- ठा. सत्यपाल सिंह, अध्यक्ष खेरेश्वर धाम मंदिर समिति।
घर में विशेष ध्यान रखने की है जरूरत
जत्थेदार सरदार भूपिंदर सिंह बांगा ने लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी को देखते हुए घर में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। हाथों को साबुन से धोकर और पैर अच्छे से साफ कर मुंह पर मास्क या रूमाल लगाकर ही प्रवेश करेंगे। मत्था टेकते समय उस जगह पर नैपकिन, रुमाल या अन्य कपड़ा बिछाएं। ऐसी सावधानियों से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।

सत्यपाल सिंह खेरेश्वर धाम मंदिर ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें