फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़़ : तीन घंटे से लापता थी किशोरी, पहचान के बाद हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
फाइल फोटो सपना। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गांधीपार्क थाने के पीछे स्थित नव विकसित यादव कालोनी में बुधवार देर रात एक किशोरी की सिर में वजनी वस्तु के प्रहार से हत्या के मामले में पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें किशोरी को एक 40-45 साल का व्यक्ति ले जाता दिख रहा है। पुलिस को हत्या का शक परिवार के ही नजदीकी पर है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त 12 वर्षीय सपना पुत्री लोकेश निवासी पला फाटक, गांधी पार्क मूल निवासी अरनिया बुलंदशहर के रूप में हुई। लोकेश सबमर्सिबल का काम करता है। सपना तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता लोकेश के मुताबिक चार माह पहले ही यहां किराये के मकान में रहने आया है। सीओ के अनुसार ने पिता ने बताया है कि किशोरी शाम छह बजे लापता हुई थी। करीब नौ बजे उसका शव मिला था। पुलिस ने बच्ची के घर से लेकर यादव कालोनी तक के सभी रास्तों के सीसीटीवी को खंगाला, जिनमें बच्ची एक 40 से 45 वर्ष के व्यक्ति के साथ जाती दिख रही है। इससे साफ है कि वह व्यक्ति पहचान का है। घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर लगे एक सीसीटीवी में भी वही व्यक्ति बच्ची के साथ दिख रहा है। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि किसी राज को बच्ची जानती थी, उसे छिपाने के लिए उसे मौत के घाट उतारा गया है। परिवार आर्थिक तौर पर संपन्न नहीं है और किसी से रंजिश से भी इनकार कर रहा है।
कुछ पड़ोसियों ने सीसीटीवी में दिखे व्यक्ति को कई बार किशोरी के घर आते-जाते देखने की बात कही है। मगर, परिवार वाले पहचान से इनकार कर रहे हैं। यहां से पहले परिवार नगला मानसिंह में किराए पर रहता था। नगला मानसिंह के मकान मालिक के संबंध में सामने आया है कि परिवार की एक महिला के साथ दोस्ती को लेकर वह मकान खाली किया गया था। इस पर भी जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पैनल द्वारा किया गया। रिपोर्ट आना अभी बाकी है। शव परिवारवालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें