फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सामूहिक दुष्कर्म से आहत किशोरी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगीरी दादों थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को तड़के पहर शौच के लिए जंगल गई करीब 17 वर्षीय किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की इस वारदात से आत्मग्लानि में भरी किशोरी ने घर लौटते ही चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर छत पर लगे कुंडे से झूल गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही सीओ अतरौली भी पहुंच गए। मामले में पिता की ओर से दुष्कर्म के दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ अतरौली प्रशांत सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म की इसी आत्मग्लानि में किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। किशोरी के पिता की ओर से दो युवकों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर एसओ दादों धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर का इंतजार है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें