फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: तमोली पाड़ा की महिला की मौत, 18 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोरोना वायरस से तमोली पाड़ा की 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। वहीं, 18 नए लोग वायरस की चपेट में आए हैं। जनपद में अब तक कोरोना से कुल 9169 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 8680 लोग कोरोना को पराजित कर चुके हैं। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 446 सक्रिय मरीज हैं।
तमोली पाड़ा की 70 वर्षीय महिला की तबियत खराब होने पर एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। शनिवार को महिला की रिपोर्ट धनात्मक आई थी। रिपोर्ट आने के पहले ही महिला नर्सिंग होम से घर पहुंच गई थी। घर पर ही महिला की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। परिजनों एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें