क्रीड़ा भारती अलीगढ़ की ओर आर्यावर्त डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को किसान दिवस पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कहा कि यहां आकर अपने संघर्ष के दिनों की याद आ गई है। ऐसी एकेडमी से निकलकर प्रतिभाएं देश का मान बढ़ाती हैं। क्रीड़ा भारती का यह प्रयास शानदार है।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ योगेश्वर दत्त, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष श्याम कुंतैल, विधायक दलवीर सिंह ने दीपक जलाकर किया। जिलाध्यक्ष श्याम कुंतैल ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को सही मंच दिलवाना हमारा उद्देश्य है। क्रीड़ा भारती खेलों से चरित्र निर्माण करके राष्ट्र का निर्माण करने के लिए कृत संकल्पित है। विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने भी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया।
अंत में सभी कोच, निर्णायक और प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर ठा. अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख ठा. हरेंद्र सिंह, मजहर उल कमर, उमेश, मनोज शर्मा, अनुराग चौधरी, प्रबल प्रताप सिंह, महान प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, डॉ. शंभू दयाल रावत, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, पुरुषोत्तम चौधरी, डीआर यादव, नीतू चौधरी, पल्लव शर्मा, कीर्ति पालीवाल, सतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
ये रहा एथलेटिक्स का परिणाम
तीन हजार मीटर ओपन वर्ग
विष्णु मीना-प्रथम, मिल्खा सिंह- द्वितीय, मुकेश बघेल- तृतीय, दीपक भदौरिया- चतुर्थ, उदयवीर- पांचवें स्थान पर।
1600 मीटर बालक
भू प्रकाश - प्रथम, योगेश कुमार- द्वितीय, लोकेश कुमार - तृतीय, दुष्यंत कुमार - चतुर्थ, विकास चौधरी- पांचवें स्थान पर।
1600 मीटर बालिका
पूर्णिमा शर्मा - प्रथम, सपना - द्वितीय, पायल शर्मा - तृतीय, रंजन - चतुर्थ, उमा - पांचवें स्थान पर।
400 मीटर बालक
सवेंद्र - प्रथम स्थान, दीपक - द्वितीय स्थान, आकाश - तृतीय स्थान पर।
400 मीटर बालिका
कविता चौधरी - प्रथम, सजना वर्मा - द्वितीय, तनु - तृतीय, शिवानी - चतुर्थ स्थान पर।