फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की तालानगरी: उद्योग बढ़े, बढ़ रही दिन-ब-दिन बिजली ट्रिपिंग की समस्या, उत्पादन हो रहा प्रभावित

Sun, 27 Sep 2026 04:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

 बिजली निगम के अधिकारियों का कहना कुछ बड़ी इकाइयों में वीसीबी उपकरणों की खराबी से ट्रिपिंग हो रही, इन उपकरणों की जांच कराने को कहा गया ताकि फैक्टरियों के अंदरूनी फॉल्ट से होने वाली ट्रिपिंग कम हो।
विज्ञापन
तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के तालानगरी औद्योगिक आस्थान में बिजली ट्रिपिंग की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हे। यहां संचालित 1000 से अधिक फैक्टरियों में यह रोज की बात हो गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उद्यमियों का कहना है कि 132 केवीए का नया बिजली घर बनने से यह समस्या दूर हो सकती है।

विज्ञापन


बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि कुछ बड़ी इकाइयों में वीसीबी उपकरणों की खराबी की वजह से ट्रिपिंग हो रही है। इन उपकरणों की जांच कराने के लिए कहा गया है ताकि फैक्टरियों के अंदरुनी फॉल्ट के कारण होने वाली ट्रिपिंग को कम किया जा सके। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष नेकराम शर्मा और महामंत्री सुनील दत्ता ने बताया कि नए बिजली घर की स्थापना के प्रयास तीन वर्ष से किए जा रहे हैं, लेकिन स्थान नहीं मिल रहा है।

बिजली निगम के मुख्य अभियंता अरविंद नायक ने बताया कि स्थान उपलब्ध होने पर निगम बिजली घर का निर्माण कराएगा। तालानगरी के एक्सईएन राहुल कटिहार ने बताया कि ट्रिपिंग की समस्या को कम करने के लिए यूपीसीडा के पास बने छोटे बिजली घर से वैकल्पिक इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


तालानगरी का बिजली घर सीडीएफ गया
तालानगरी को बौनेर स्थित 132 केवीए बिजलीघर से बिजली आपूर्ति दी जाती है। बौनेर से तालानगरी की दूरी लगभग 11 किमी है। इतनी दूरी की लंबी लाइन में होने वाले फाॅल्ट को ढूंढने और ठीक करने में समय लगता है। इसलिए यहां पर 132 केवीए बिजली घर बनाने की योजना तीन वर्ष से चल रही थी। जब स्थान नहीं मिला तो इस बिजली घर को छेरत के सीडीएफ औद्योगिक आस्थान में बनाना प्रस्तावित कर दिया गया। वहां जगह भी दे दी गई। तालानगरी में अब दूसरे उपयुक्त स्थान की तलाश की जा रही है ताकि बिजली घर बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें