फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू में हॉल आवंटन, मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एएमयू में मार्च निकाल कर प्रॉक्टर टीम को ज्ञापन देते एएमयू छात्र। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों ने हॉल आवंटन में अनियमितता, सीएए, एनआरसी विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने बाब-ए-सैयद तक पैदल मार्च कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि दो साल तक कोविड-19 की वजह से यूनिवर्सिटी बंद थी। अब यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इसलिए इंतजामिया को हॉल आवंटन में अनियमितता पर गौर करना चाहिए। सीएए, एनआरसी विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमों के संबंध में इंतजामिया को अपनी प्रतिबद्धताओं पर दृढ़ रहना चाहिए।
पिछले दो सत्रों से आवासीय हॉल बंद थे। इस अवधि में कोई छात्र गतिविधि नहीं की गई थी, इसलिए सर सैयद डिनर और हॉल समारोह की राशि हॉल की बकाया राशि छात्रों को वापस कर दी जाए। परीक्षा नियंत्रक को अपने तरीकों में सुधार करना चाहिए। पीएचडी प्रवेश में अनुचित देरी से विद्यार्थियों में ी तनाव पैदा हो रहा है। इससे पूर्व छात्रों की बैठक आफताब हॉल के पास हुई थी। छात्रसंघ के पूर्व सचिव नबील उस्मानी के नेतृत्व में प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली को सौंपा।
विज्ञापन

छात्र और कर्मचारी में मारपीट
एएमयू में कुलपति आवास के सामने शनिवार दोपहर मोटर साइकिल व स्कूटर की टक्कर होने पर छात्र और कर्मचारी में मारपीट हो गई। इससे कुछ देर के लिए भीड़ लग गई। दोपहर करीब तीन बजे कुलपति आवास के सामने मोटर साइकिल व स्कूटर आपस में टकरा गया।
बाब-ए-सैयद की तरफ से मोटर साइकिल से कर्मचारी आ रहा था, जबकि स्कूटर से लाइब्रेरी की तरफ से छात्र अपने एक साथी के साथ आ रहा था। दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। राहगीरों ने छात्र को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार कर्मचारी से उलझ रहा था। जब लोगों ने सख्ती दिखाई, तो छात्र वहां से चला गया। इससे मौके पर भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें