एएमयू की एक छात्रा को पीतल का हिसाब पहनाने के प्रकरण में आरोपी छात्र ने विश्वविद्यालय को अपना सफाईनामा भेजा है।
इस संबंध में एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि हमने आरोपी छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अभी आधिकारिक रूप से तो आरोपी ने अपना कोई जवाब दाखिल नहीं किया है। लेकिन अपनी सफाई के तौर पर जरूर अपने पक्ष से अवगत कराया है। विश्वविद्यालय बंद होने पर इस समय आरोपी छात्र अपने गृह राज्य बिहार में है। इस संबंध में आधिकारिक रूप से स्पष्टीकरण आने के बाद उसे जांच कमेटी में कार्यवाही में शामिल किया जाएगा। जांच में आए तथ्यों के आधार पर विश्वविद्यालय के नियमों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
हिजाब मामले पर ओछी राजनीति करने से आएं बाज : परवेज
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज अली खान ने कहा कि एएमयू में हिंदू छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप के मामले में हिंदू संगठनों को ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रा की तहरीर पर छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। एएमयू की टीम जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि एएमयू की छवि को बदनाम करने का हक किसी को नहीं है। इससे लोगों को बाज आना चाहिए। परवेज ने कहा कि जो लोग एएमयू पर अंगुली उठा रहे हैं, उन्हें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में व्याप्त भेदभाव क्यों नहीं नजर आता।