फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : टप्पल और इगलास में तीन पुरुषों सहित 92 की नसबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल एवं इगलास में तीन पुरुषों सहित 92 लोगों की नसबंदी की गई। सीएमओ का कहना है कि निर्धारित समय में लक्ष्य हासिल कर लेंगे। जनपद में मार्च 2022 तक पांच हजार महिला एवं 42 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को टप्पल में 50 महिला एवं दो पुरुषों का नसबंदी किया गया। इगलास में 39 महिला एवं एक पुरुष का नसबंदी हुई। सोमवार को चंडौस में 32, अकराबाद में 35, खैर में 43 और अतरौली में 41 ऑपरेशन हुए थे।
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि अगस्त से लेकर अब तक 2816 महिला एवं 32 पुरुषों का नसबंदी हुई है। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान चलाकर निर्धारित समय से पहले लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से परिवार नियोजन कार्यक्रम पर भी असर पड़ा था। कोरोना के प्रथम एवं दूसरी लहर के दौरान नसबंदी का कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें