सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर कौड़ियागंज में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहीं थीं। उनकी स्कार्पियो हाईवे पर पनैठी गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में एक पेड़ से जा टकराई। जिसमें लक्ष्मी धनगर घायल हो गईं।
अलीगढ़ सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की स्कार्पियो कार 11 नवंबर देर रात अकराबाद में पनैठी के पास दूसरी कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में जिलाध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें क्वार्सी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर कौड़ियागंज में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहीं थीं। जैसे ही उनकी स्कार्पियो हाईवे पर पनैठी गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में एक पेड़ से जा टकराई।
सपा के जिला प्रवक्ता डॉ बादशाहर खान ने बताया कि हादसे में सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के अलावा सपा नेता पप्पू प्रधान, चालक अरविंद समेत तीन लोग घायल हुए हैं।