फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, अलीगढ़ सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर समेत तीन घायल

Tue, 12 Nov 2024 10:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर कौड़ियागंज में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहीं थीं। उनकी स्कार्पियो हाईवे पर पनैठी गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में एक पेड़ से जा टकराई। जिसमें लक्ष्मी धनगर घायल हो गईं।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की स्कार्पियो कार 11 नवंबर देर रात अकराबाद में पनैठी के पास दूसरी कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में जिलाध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें क्वार्सी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर कौड़ियागंज में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहीं थीं। जैसे ही उनकी स्कार्पियो हाईवे पर पनैठी गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में एक पेड़ से जा टकराई।

सपा के जिला प्रवक्ता डॉ बादशाहर खान ने बताया कि हादसे में सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के अलावा सपा नेता पप्पू प्रधान, चालक अरविंद समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें