फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 24 दिन से लापता सोफिया ने किया धर्म परिवर्तन... सोनिया बनकर कर ली गौरव से शादी, एसएसपी से मुलाकात

Thu, 28 Aug 2025 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
धर्मांतरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

24 दिन से गांव भटौला से लापता युवती सोफिया धर्म परिवर्तन कर सोनिया बन गई और गांव के ही गौरव के साथ शादी कर ली है। इसकी जानकारी इस युगल ने बुधवार को अलीगढ़ पहुंचकर एसएसपी को भी दी। बृहस्पतिवार को युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

विज्ञापन


युवती के पिता गांव दौलतपुर के रहने वाले हैं और पिछले आठ-दस साल से गांव भटौला में एक व्यक्ति के घेर की रखवाली करते हैं और वहीं पर परिवार के साथ रहते हैं। चमन खां ने बताया कि दो अगस्त को उनकी बेटी सोफिया घर से लापता हो गई थी। तीन अगस्त को उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।

पुलिस ने बताया कि सोफिया के घर में एक सिम मिला था, जिसकी जांच में पता चला कि उसकी गांव के ही जाटव समाज के युवक गौरव से बातचीत होती थी। युवक भी गायब था, मंगलवार दोपहर को पुलिस ने युवक के भाई को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर दोनों पहले कचहरी गए, लेकिन वहां से लौटकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसएसपी से मिले। युवती ने खुद के बालिग होने का दावा किया और बताया कि अपनी मर्जी से हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है, गौरव के साथ शादी कर ली है। पुलिस और मायके वाले पति के परिवार को परेशान कर रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक के घर में तोड़फोड़ भी की है। इन्होंने सुरक्षा की गुहार भी लगाई।

एक मुस्लिम युवती के धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से विवाह की बात सामने आई है, दोनों बालिग हैं। युवती के बयान दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-राजीव कुमार द्विवेदी, सीओ अतरौली

पढ़ाई छूटी, लेकिन प्रेमी का साथ नहीं छोड़ा, बालिग होने का किया इंतजार
युवती ने बताया कि वह गौरव के साथ प्राइमरी कक्षा तक पढ़ी है। उसके बाद उसकी पढ़ाई छूट गई। दोनों के बीच बातचीत होती रही और धीरे -धीरे प्यार हो गया। दोनों ने बालिग होने का इंतजार किया और बालिग होने के चार माह बाद वह घर छोड़कर उसके साथ चली गई।

परिजन करते रहे मनुहार, जिद पर अड़ी रहीं युवती
पुलिस एसएसपी ऑफिस से युवती और उसके प्रेमी को लेकर थाने लेकर चली आई, वहां पूछताछ के बाद युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। इस दौरान थाने में युवती के माता-पिता, भाई-बहन उससे युवक का साथ छोड़ घर चलने की मनुहार करते रहें, लेकिन युवती प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें