फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रक्षाबंधन से पहले बहन ने की आत्महत्या, छोटा भाई सदमे में

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट के नगला मसानी में रक्षाबंधन से ऐन पहले रविवार देर शाम एक युवती ने मां की डांट-डपट से नाराज होकर फंदा लगाकर जान दे दी। उसके इस कदम के बाद छोटे भाई सहित पूरा परिवार सदमे में आ गया है। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वाले अभी किसी तरह की कार्रवाई की बात से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगला मसानी निवासी चरणपाल डीएसओ कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि उससे छोटी 21 वर्षीय अनामिका के अलावा एक छोटा बेटा अंशुल भी है। पुलिस को परिवार से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम मां ने किसी काम के लिए अनामिका से कहा। इस पर बेटी ने उस काम को अनसुना कर दिया। इसी बात पर मां ने बेटी संग डांट-डपट कर दी। इससे नाराज होकर बेटी घर के दूसरे कमरे में गई और उसने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बेटी के इस कदम पर परिवार में कोहराम मच गया। सबसे बुरा हाल छोटे भाई अंशुल का था। वह यही सोचकर परेशान था कि रक्षाबंधन से ऐन पहले उसने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन के अनुसार फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। परिवार ने अभी कुछ लिखित में नहीं दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें