गैरजनपद स्थानांतरित 21 निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत गैर जनपद स्थानांतरित 21 निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। ये निरीक्षक जिले में नियमानुसार अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
एसएसपी नीरज जादौन ने निरीक्षक वंशशीर पांडेय, अमरेश कुमार, अनुराग प्रकाश दीक्षित, महेश कुमार, राजवीर सिंह परमार, अनीस अहमद, इफ्तिखार अली, बालेंद्र सिंह, वेश अहमद, सुबोध कुमार, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह, राधाकिशन, सरिता सिंह, सुधीर कुमार, शिव शंकर गुप्ता, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार यादव, सुभाष बाबू सिंह, अनिल कुमार जयंत और चरण सिंह।
इसके अलावा थाना गोंडा, दादों, बरला और विजयगढ़ के प्रभारी निरीक्षकों के साथ-साथ टप्पल, अतरौली, खैर, क्वार्सी, गभाना, सिविल लाइन और साइबर क्राइम थाने व अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक भी शामिल हैं।
अलीगढ़ के छह खंड शिक्षा अधिकारी के तबादले
प्रदेश स्तर पर सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) के तबादले कर दिए गए हैं। अलीगढ़ जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात छह बीईओ के तबादले किए गए हैं। उनके स्थान पर नये बीईओ की तैनाती कर दी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी के इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अलीगढ़ में तैनात बीईओ रामशंकर को हाथरस, अवधेश कुमार सोनकर को बुलंदशहर, विनोद कुमार को हाथरस, सुबोध कुमार को बुलंदशहर, जितेंद्र कुमार को कासगंज और विद्यानंदन देपुरिया को बदायूं भेजा गया है। इनके स्थान पर नोएडा से बीईओ चंद्रभूषण प्रसाद, हाथरस से गिरिराज सिंह, एटा से अमित सक्सेना, एटा से अंकित मिश्रा, बदायूं से दिलीप कुमार और संभल से देवेंद्र कुमार सिंह को अलीगढ़ भेजा गया है।