फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कश्मीरी बाजार में छाई शॉल, सूट की रौनक

विज्ञापन
अलीगढ़ : नुमाइश में रविवार को रही भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नुमाइश में इस बार कई नायाब चीजें देखने को मिल रही हैं। कश्मीरी बाजार इस बार भी अपने सबसे खास उत्पाद कश्मीरी रिंग शॉल से गुलजार है। 40 गुणा 80 सेंटीमीटर की यह शॉल रिंग से होकर निकल जाती है। इसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। हर आदमी भले ही इसे न खरीद पाए, मगर देखने जरूर आ रहे हैं।
कश्मीर के श्रीनगर से आए अली मोहम्मद यहां 22 साल से दुकान लगा रहे हैं। वह बताते हैं कि नुमाइश में कश्मीरी बाजार की अपनी एक पहचान है। हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां आकर खरीदारी करते हैं। लोगों को कश्मीरी बाजार का इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो दर्जन दुकानें यहां कश्मीरी दुकानदारों द्वारा लगाई जाती हैं। इस बार भी कश्मीरी बाजार सजकर तैयार हो गया है। इसमें कई अलग आइटम आए हैं। रिंग शॉल, पश्मीना शॉल, कश्मीरी सूट, कश्मीर के पारंपरिक परिधान भी हैं। ये शॉल इतनी मुलायम हैं कि इन्हें मुट्ठी में बंद किया जा सकता है। कानी शॉल की कीमत 60 से 70 हजार रुपये है। कश्मीरी सूट व साड़ी में भी कई तरह के ब्रांड हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें