आरटीओ कार्यालय में शनिवार को सर्वर ठप होने से लगभग ढाई घंटे तक कार्य प्रभावित रहा। फिटनेस, परमिट, टैक्स समेत अन्य कार्यों के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब ढाई घंटे बाद सर्वर ठीक हुआ। जिसके बाद लोगों को राहत मिली। वहीं, आईटीआई स्थित नवीन डीआई में भी तकनीकी कारणों के चलते कार्य प्रभावित रहा। यहां भी करीब दो घंटे तक कार्य प्रभावित रहा।
शनिवार सुबह आरटीओ कार्यालय में ढाई घंटे तक सर्वर डाउन रहने से कामकाज ठप रहा। वहीं आईटीआई स्थित डीटीआई में भी तकनीकी कारणों के चलते कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, टैक्स समेत अन्य काम नहीं हो पाए।
ऑनलाइन प्रोसेसिंग और पेमेंट के लिए भी लोगों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। खिड़कियों पर घंटो लाइन लगाकर लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। आरआई चंपालाल निगम ने बताया कि दोनों जगहों पर दो से ढाई घंटा काम प्रभावित रहा। सर्वर ठीक होने के बाद गतिविधि सामान्य रही।