फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 50 वर्ष से अधिक उम्र के भ्रष्ट और अक्षम पुलिसकर्मियों की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 50 वर्ष से अधिक उम्र के भ्रष्ट और अक्षम पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने के निर्देश अलीगढ़ पुलिस को भी जारी कर दिए हैं। एसएसपी ने निर्देश के आधार पर एक टीम का गठन कर ऐसे पुलिसकर्मियों की तलाश शुरू कर दी है। चिह्नित प्रक्रिया पूरी कर पुलिसकर्मियों के नामों की सूची शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद उन्हें अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति दिलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सरकार और विभाग की छवि धूमिल करने वाले पुलिस विभाग के भ्रष्ट और लापरवाह पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए उन्हें जबरन सेवानिवृत्त करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक कार्यालय से एसएसपी मुनिराज जी को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में 31 मार्च, 2020 को 50 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सिपाही से लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक तक की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। एसएसपी के मुताबिक अक्सर गैरहाजिर रहने वाले, विभागीय कार्य उचित ढंग से नहीं करने, भ्रष्टाचार में लिप्त होने या कार्य में अक्षम पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों पर दर्ज होने वाले मुकदमे व उनके करेक्टर रोल चिह्नित प्रक्रिया में अहम साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें