फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का एसडीएम पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर सामने आया सच

Tue, 21 Jul 2020 07:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
एसडीएम कोल संजीव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अलीगढ़ एसडीएम कोल संजीव ओझा द्वारा सोमवार को एक महिला से अभद्र व्यवहार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जांच पड़ताल में पता चला कि सोमवार को एसडीएम कोल से मिलने गई महिला ने ही गलत शिकायत की है। 
विज्ञापन


एसडीएम कोल ने बताया कि सारसौल में एक प्लाट है, जिसके दो दावेदार हो गए हैं। वर्तमान में वहां पर एक ममता नाम की महिला काबिज है। वहीं रिटायर्ड पुलिस दरोगा देंवेद्र की पत्नी संजय देवी भी इस पर दावे कर रही हैं। ममता के पास जमीन के नोटरी के दस्तावेज हैं। 

वहीं संजय देवी एक और बैनामा पेश कर रही हैं। मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। यथास्थिति का आदेश है। इसलिए किसी भी स्तर पर प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं हो सकता है। दोनों पार्टियों के पास स्टे है। कब्जा दिलाने की मांग को लेकर संजय देवी कई बार उनसे मिल चुकी हैं, लेकिन हर बार उनका यही जवाब होता है कि वह कुछ नहीं कर सकते क्योंकि मामला अदालत में विचाराधीन है। 
विज्ञापन


सोमवार को जब संजय देवी ने चिल्लाना शुरू किया तो उनको बाहर जाने को कहा गया, क्योंकि उनके शोरगुल से दूसरे फरियादियों का कामकाज प्रभावित हो रहा था। दुवर्यवहार या अभद्रता का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें