फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भीषण गर्मी में पानी संकट से हाहाकार

विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड छह में पानी के लिए बाल्टी लेकर इंतजार करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भीषण गर्मी में महानगर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नगर निगम के अधिकतर वार्डों में कहीं न कहीं पानी की समस्या बरकरार है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की वजह से परेशानी और बढ़ गई है। वार्ड नंबर 6 के पला फाटक, उमानगर, रोशन नगर और वार्ड 5 के बुद्ध विहार, डोरीनगर, छावनी सहित आसपड़ोस के दर्जनों मोहल्ले में लोग पानी के लिए तरस गए हैं। पार्षदों को जनता की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पला फाटक में पिछले दो दिन से जलापूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में प्यासे लोग हाथ में बाल्टी लेकर पानी के लिए भटक रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए लोग वार्ड पार्षद, नगर निगम से लेकर कांग्रेस नेता विवेक बंसल एवं दूसरे नेताओं के पास चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोकेश उपाध्याय, संजय तोमर, प्रदीप रावत, डॉ. सागर, नरेंद्र गुप्ता आदि का कहना है कि पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। कोरोना संकट काल में जनता की परेशानी और बढ़ गई है।
वार्ड 6 के पार्षद रामकुमार का कहना है कि उनके क्षेत्र में पानी की किल्लत है। ट्यूबवेल लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है। नल ठीक करने के लिए कोई बार सूची भेज चुके है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पला फाटक, उमानगर, रोशन नगर, डोरीनगर पुलिस चौकी, होडिल नगर सहित कई क्षेत्र के लोग रोज पास पानी की दिक्कत की वजह से पहुंच रहे हैं। वार्ड 5 का काम देख रहे सुशील कुमार का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों ने अधिक पावर के मोटर हटाकर कम पॉवर के मोटर लगा दिए गए हैं, इसकी वजह से परेशानी बढ़ गई है। कोई सुनने वाला नहीं है। जनता बेहद परेशान है।
विज्ञापन

कागजों पर समस्या निवारण
यह भी शिकायत सामने आ रही है कि नगर निगम के अधिकारी कागजों पर समस्या का निवारण कर रहे हैं। कृष्णापुरी मठिया गली पर्वतराज निवासी राकेश कुमार सोनी नगर निगम, जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं। लेकिन उनके गली की समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप यह भी है कि पोर्टल की शिकायत का समाधान कागजों पर कर दिया गया है। जबकि हकीकत में समस्या का समाधान हुआ ही नहीं है। पिछले 20 दिन से अधिक समय से पानी के लिए गली में हाहाकार मचा हुआ है। नगला मेहताब में बुधवार को ही पानी के लिए आक्रोशित लोग सड़क पर आ गए थे। अब अचलताल के आसपास के लोग पानी के लिए नगर निगम के अधिकारियों का पूतला फूंकने की तैयारी कर रहे हैं।
सभी पंप चल रहे हैं। समस्या गर्मी की वजह से डिमांड बढ़ने से पैदा होती है। राठी नगर के पंप को खोलकर चेक कराया था। सब कुछ सही है। समस्या के समाधान के लिए एसएमबी इंटर कॉलेज के पास ट्यूबवेल लगाने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने काम बंद करा दिया। जहां से भी सूचना मिलती है, वहां टैंकर भेज दिया जाता है ताकि समस्या का समाधान हो जाए। गली पर्वत राज की समस्या का समाधान करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

सुचेंद्र शर्मा, महाप्रबंधक जल, नगर निगम
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें