फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में चार विद्यालयों के प्रबंधक बोले- मेरा स्कूल अगस्त से खुला है, मैंने सरकार का आदेश नहीं माना

Tue, 12 Jan 2021 10:11 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अलीगढ़ माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महामंत्री और चार विद्यालयों के प्रबंधक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने यह कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय खुलने की अनुमति न मिलने के संदर्भ में कहा। सोमवार को मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया था। 

विज्ञापन


इस धरने में नीरज शर्मा ने प्रदेश सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह चाहे जो कर लें, 27 जनवरी से कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार चुनाव करा सकती है, नुमाइश के आयोजन की अनुमति दे सकती है, तो विद्यालय को खोलने में कौन-सी दुश्वारी आ रही है। 

मेरा विद्यालय अगस्त से खुल रहा, मैंने सरकार का आदेश नहीं माना। मुझे बच्चों को पढ़ाना था, शिक्षकों के रोजी-रोटी का ख्याल था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन


ज्ञापन में अनलॉक के बावजूद भी सरकार द्वारा स्कूल न खोले जाने, बिजली के बिलों को माफ करने, स्कूलों को आर्थिक अनुदान देने, बिना ब्याज के ऋण देने, संस्कृत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मिलने वाला वेतन पुन: देने का आदेश जारी करने सहित आदि मांगें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें