फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बढ़े बिल से किसानों में उबाल, धरना

विज्ञापन
लाल डिग्गी बिजली घर पर ज्ञापन देने पहुंचे अखिल भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बिजली के बढ़े बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानु ने लाल डिग्गी स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर धरना दिया। किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर प्रेमपाल सिंह चौहान ने अधिशासी अभियंता तृतीय से ट्यूबवेल के बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैपिसिटर लगाकर विद्युत विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि हम अतिरिक्त भार के लिए मीटर लगा कर चेक करवाते हैं। उसके बाद जैसा मीटर दिखाएगा, वह भार ही लगेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष विधि चेतन सिंह यदुवंशी एड, मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह लाला, ज्ञान सिंह, धीरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र शर्मा, रामवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रकाश वीर ,अमर सिंह, दिगंबर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें