कोरोना संक्रमण इस समय अपने चरम पर है। हालांकि, स्वास्थ्य टीमों की सक्रियता के चलते रोजाना बड़ी संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं, लेकिन संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ना प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। इससे निपटने के लिए प्रतिदिन सैंपलिंग कैलेंडर तैयार किया गया है। इसमें सोमवार से लेकर रविवार तक प्रतिदिन ओल्ड ऐज होम, अनाथालय, अस्पताल स्टाफ तो कभी ऑटो, रिक्शा व रोडवेज बसों के चालकों-परिचालकों की रैंडम सैंपलिंग होगी।
ये हैं सैंपलिंग कैलेंडर
- 12 जून- शुक्रवार - ओल्ड ऐज होम व अनाथालय
- 13 जून- शनिवार - अर्बन स्लम
- 14 जून- रविवार- हास्पिटल स्टाफ व आयुष्मान मित्र
- 15 जून- सोमवार- वेंडर्स, डिलीवरी ब्वाय, रोड साइड ढाबा
- 16 जून- मंगलवार- होम डिलीवरी करने वाले लोग
- 17 जून- बुधवार- ड्राइवर, कंडक्टर, आटो, रिक्शा चालक
- 18 जून- बृहस्पतिवार- फ्रंट लाइन वर्कर व केमिस्ट
- 19 जून- शुक्रवार - प्रवासी श्रमिक
आनलॉक जोन में अब तक की स्थिति
- एक जून-शून्य, दो जून-8, तीन जून-7, चार जून-6, पांच जून-4, छह जून-18, सात जून-11, आठ जून-6, नौ जून-8, दस जून-11, ग्यारह जून-17 मरीज।
- नौ जून को एक पुरुष की मौत, दस जून को एक महिला की मौत।
146 मरीज स्वस्थ
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जनपद में कोवड-19 से कुल 253 संक्रमित मरीजों के सापेक्ष 146 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में कोविड-19 के 87 एक्टिव मरीज है एवं अब तक कुल 20 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जो कोविड-19 के संक्रमण के साथ पूर्व से ही अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।