फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चार दिन पहले लिया गया था नमूना, मरने के 20 घंटे बाद रिपोर्ट

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना देहलीगेट क्षेत्र की एक बीमार बुजुर्ग महिला का कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना चार दिन पहले लिया गया था। महिला की मृत्यु के बाद परिजनों को रिपोर्ट के लिए 20 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। शुक्र है कि महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

थाना देहलीगेट क्षेत्र के जमालनगर, खैर रोड निवासी 60 वर्षीय राबिया को चार दिन पहले परिजनों ने जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया था। उनका बीपी लो हो गया था और बेहोश हो गई थीं। उसी दिन कोरोना वायरस की जांच के लिए उनका नमूना लिया गया था। बुधवार शाम को महिला की मृत्यु हो गई। कोरोना रिपोर्ट का हवाला देकर परिजनों को शव नहीं दिया गया। मृतक के पुत्र सराफत ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब करीब एक बजे शव मिला है। अब वे लोग सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले जा रहे हैं। सराफत ने बताया कि उसकी अम्मी की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें