फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मथुरा रोड पर श्याम हॉस्पिटल का ओपीडी, ओटी व लेवर रूम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा रोड स्थित श्याम हॉस्पिटल का ओपीडी ब्लाक, ऑपरेशन थियेटर एवं लेवर रूम को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सील कर दिया है। यह हॉस्पिटल बिना पंजीयन चल रहा था। चंद रोज पहले यहां नवजात बच्ची कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थी, जिसकी उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

चंद रोज पहले एक महिला ने श्याम हॉस्पिटल में एक बच्ची को जन्म दिया था। जांच में नवजात बच्ची पॉजिटिव पाई गई। उसके बाद जच्चा-बच्चा को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को श्याम हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि हॉस्पिटल का पंजीयन नहीं है। निरीक्षण के समय कोई चिकित्सक भी मौजूद नहीं था। हॉस्पिटल में निर्माण कार्य भी चल रहा था। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि हॉस्पिटल के ओपीडी ब्लाक, ओटी एवं लेवर रूम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें