फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान दिवस: अलीगढ़ के किसान प्रताप सिंह को सीएम ने किया सम्मानित, वैज्ञानिक तरीके से कर रहे हैं खेती

Sat, 23 Dec 2023 08:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के अकराबाद में तेहरा गांव के किसान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मान दिवस पर बिल्लारी, मुरादाबाद में सम्मानित किया। किसान प्रताप सिंह को यह सम्मान अरहर की फसल के बेहतर उत्पादन के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
किसान प्रताप सिंह को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के अकराबाद ब्लॉक के तेहरा गांव के किसान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस पर बिल्लारी, मुरादाबाद में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। किसान प्रताप सिंह को यह सम्मान अरहर की फसल के बेहतर उत्पादन के लिए दिया गया है। उन्हें इसके लिए तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


किसान प्रताप सिंह ने बताया कि वे पिछले कई सालों से वैज्ञानिक तरीके से खेती कर रहे हैं । इस बार उन्होंने अरहर की उपास -120 किस्म की फसल की बुबाई की थी। इससे फसल की पैदावार प्रति हेक्टेयर 25 क्विंटल पैदा हुई है। अच्छी उपज के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुल 18 किसानों में उन्हें भी चुना गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर वे अभिभूत हैं। इससे उन्हें और भी बेहतर फसल उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहन मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें