फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिले भर में अफवाहों का दौर, दूसरे दिन पटरी पर लौटा टप्पल

विज्ञापन
अग्निपथ परीक्षा के विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार आरोपियों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में मेडिकल ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को टप्पल और जट्टारी में हुए बवाल के दूसरे दिन शनिवार को पूरा इलाका पटरी पर लौट आया। हालांकि, पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती और युवाओं की चेकिंग की जाती रही। वहीं, जिले के अन्य हिस्सों में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को अफवाहों का दौर भी जारी रहा। कभी कहीं से युवकों के एकत्रित होने की तो कभी कहीं किसी तरह के प्रदर्शन की खबर आई। खैर के टैंटीगांव रोड पर सुबह कुछ युवक एकत्रित हुए। मगर पुलिस ने उन्हें दौड़ा दिया। इसके बाद कहीं से कोई सूचना नहीं आई। इधर, इस बवाल मामले में अब तक चार मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिनमें कोचिंग संचालकों की संख्या अधिक है।
शुक्रवार को हुए बवाल के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी सुबह ही खैर व टप्पल पहुंच गए। उन्होंने खैर कस्बे से सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेना शुरू किया और टप्पल तक दौरा किया। इस बीच बीच कमिशभनर गौरव दयाल व डीआईजी दीपक कुमार भी वहां पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों संग अब तक की कार्रवाई व सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की। शुक्रवार को उपद्रव से प्रभावित हुए टप्पल थाना क्षेत्र के पूरे इलाके को चार जोन व आठ सेक्टरों में बांटकर पुलिस व मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, पांच कंपनी पीएसी, देहात के अन्य इलाकों व पुलिस लाइन का फोर्स भी वहां लगाया गया है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर अलीगढ़-पलवल हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे व इस इलाके के अन्य प्रमुख संपर्क मार्गों पर पुलिस की तैनाती रखी गई है। खैर, गोंडा, इगलास, गभाना, चंडौस, पिसावा, खेरेश्वर हाईवे पर पुलिस बल अलग से तैनात किया गया है। एसडीएम/सीओ की अगुवाई में थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ ग्रामीण इलाकों में भ्रमण करते रहे।
लोगों से संवाद कर माहौल को सामान्य रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान हाईवे पर बसों की चेकिंग, वाहनों पर आते-जाते युवाओं की चेकिंग लगातार की जा रही है। शहर व देहात क्षेत्र के कोचिंगों, शिक्षण संस्थानों व सेना भरती कराने वाले संस्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंडों पर पुलिस लगाकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
टैंटीगांव रोड पर एकत्रित हुए युवा, पुलिस ने दौड़ाया
टप्पल में बवाल के अगले दिन सुबह से ही पुलिस अलर्ट थी। शनिवार सुबह टैंटीगांव रोड सुभाष चौक पर युवाओं के एकत्रित होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इस सूचना पर पुलिस पहले सतर्क थी।
इसी बीच टैंटीगांव रोड पर कुछ युवक एकत्रित होते देखे गए, जिन्हें पुलिस ने दौड़ा दिया। इसके चलते कुछ देर को कस्बे का बाजार बंद हुआ और पुलिस की गतिविधियों व फ्लैग मार्च के चलते अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जाम के हालात बन गए। बाद में डीएम-एसएसपी ने बाजार में भ्रमण कर लोगों से अपील कर दुकानें खुलवाईं। बाद में यातायात को सुचारु कराया। बाद में पुलिस बल दिन भर कस्बे व आसपास के क्षेत्र में सतर्क रहा।
- टप्पल क्षेत्र सहित जनपद में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है, जो लोग बवाल में शामिल रहे हैं, उन्हें खोजा जा रहा है। कुछ लोग खोज लिए गए हैं। इन सभी पर आने वाले समय में सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। - इंद्रविक्रम सिंह, डीएम
- अब तक इस मामले में कुल चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं और 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रात भर धरपकड़ व पूछताछ का अभियान जारी रहा है। फोटो के आधार पर लोगों की पहचान कराई जा रही है। कुछ की पहचान हुई है। कुछ लोगों व कोचिंग संचालकों ने इन्हें लाने का प्रयास किया है। इस पर आगे भी जांच जारी है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें