फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आंदोलन के कारण कई ट्रेन रद, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ के विरोध में जगह - जगह हो रहे उपद्रव के कारण रेलवे ने दिल्ली - हावड़ा रूट की कई ट्रेनों को रद कर दिया। इससे अलीगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा । जिन ट्रेनों को रद किया गया है कि उनमें जयनगर से चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, पूर्वा, आम्रपाली, लिच्छवी, महानंदा आदि हैं।
विज्ञापन

ऐसा होने से बिहार तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शनिवार को भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर जमे रहे। उधर आंदोलन के कारण स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के अलावा मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जो पैदल मार्च करने के साथ ही रेलवे ट्रैक पर गस्त कर रहे हैं। अलीगढ़ के अलावा महरावल, कुलवा व सोमना स्टेशन पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें