फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20: जिंबाब्वे दौरे के लिए अलीगढ़ के रिंकू सिंह का चयन, प्रशंसकों में खुशी की लहर

Mon, 24 Jun 2024 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रिंकू का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पांच मैच के लिए हुआ था। चीन में एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रिंकू ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
रिंकू सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम में रिजर्व में शामिल अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह के जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में चयन पर प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई।  

विज्ञापन


जिंबाब्वे में 6 जुलाई से 14 जुलाई तक पांच टी-20 मैच भारतीय टीम खेलेगी। इससे पहले रिंकू का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पांच मैच के लिए हुआ था। चीन में एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रिंकू ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। अगस्त-2023 में आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में रिंकू भारतीय टीम का हिस्सा थे। रिंकू सिंह के प्रशिक्षक मसूदुज्जफर अमीनी ने कहा कि टी-20 मैच के लिए रिंकू सिंह काफी मुफीद खिलाड़ी हैं। वह जिंबाब्वे में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें