फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : लीवर कैंसर में संक्रमण के विकास का कारण पता किया

विज्ञापन
डा. हिफजुर रहमान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जूलोजी विभाग के वैज्ञानिक डा. हिफजुर रहमान सिद्दीक ने यूनिवर्सिटी आफ सदर्न कैलीफोर्निया, अमेरिका के प्रोफेसर की गोमशीदा तथा दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ मिलकर नई खोज की है। एएमयू के जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि उन्होंने अपनी इस रिसर्च में लीवर कैंसर का सेंट्रल रेगूलेट्री पाथवे अल्कोहल तथा हेपेटाइटिस संक्रमण के विकास का कारण पाता किया है। इस नई खोज से जिगर के कैंसर के इलाज में सहायता प्राप्त होने की उम्मीद है। इन वैज्ञानिकों की इस खोज पर आधारित शोध पत्र हाल ही में प्रख्यात अतरराष्ट्रीय साइंटिफिक जर्नल नेचर कम्यूनिकेशन में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

डा. सिद्दीक के शोध में कैंसर का कारण बनने वाले प्रोटीन ‘टीबीसी1डी15’ के मोलीक्यूलर मैकेनिज्म को समझने का प्रयत्न किया गया है। इस शोध से पता चला है कि कैंसर की कोशिकाओं में टीबीसी1डी15 प्रोटीन जमा होता है, जिसके सामान्य विभाजन तथा उतकों के निर्माण में रुकावट पैदा हो जाती है तथा कैंसर को पनपने में सहायता मिलती है। डा. सिद्दीक ने अपने शोध में यह प्रमाणित किया है कि अल्कोहल के प्रयोग तथा हेपेटाइटिस संक्रमण से जिगर में कैंसर स्टेम सेल द्वारा कैंसर को विकास मिलता है। यह कोशिकाएं विभिन्न प्रकार के कैंसर को जन्म देती हैं तथा कीमोथेरेपी अथवा रेडियोथेरेपी से इनका इलाज किया जाता है। इसके बावजूद कुछ कोशिकाएं बच जाती हैं, जिनसे नया ट्यूमर उत्पन्न हो जाता है तथा वह एक बार फिर कैंसर में विकसित हो जाता है। डा. सिद्दीक इस शोध पर लगभग एक दशक से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें