कोरोना परीक्षण के मामले में अलीगढ़ का प्रदेश में तीसरा स्थान है। आगरा व लखनऊ उससे आगे हैं। यहां कोरोना मरीज मिलने का 2.6 प्रतिशत है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी बीपी कल्याणी ने बताया कि जिले में महाराष्ट्र, गुजरात एवं पंजाब से आने वाले लोगों का 100 प्रतिशत कोरोना की जॉच हो रही है। सभी की सैंपलिंग की जा रही है।
परिणाम आने तक उन्हें विभिन्न स्थानों पर क्वारंटीन किया जा रहा है। जनपद में कोरोना मरीज मिलने का प्रतिशत मात्र 2.6 है, जो लखनऊ व आगरा के बाद तीसरा स्थान है। यह स्थिति संतोषजनक है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश दिए कि अन्य राज्यों एवं रेड जोन से आने वाले व्यक्तियों की कोरोना जॉच हेतु सैंपलिंग शत-प्रतिशत की जाए तथा क्वारंटीन सेंटर में खान-पान की गुणवत्ता पर विषेष ध्यान रखा जाए।