फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बारिश की मार, शहर से देहात तक फॉल्ट की भरमार, कई इलाकों में घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति

Sun, 27 Sep 2026 12:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेडिकल रोड, घंटाघर, लालडिग्गी, नगला मसानी, पला-साहिबाबाद, आवास विकास कॉलोनी सासनीगेट, समद रोड, धनीपुर, जीवनगढ़ समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही, इन्वर्टर भी जवाब दे गए। समद रोड स्थित मंगलम पैलेस मार्केट के बाहर ट्रांसफार्मर में आग लगने से सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन
गूलर रोड पर बिजली की लाइन पर आ रही बेल को हटाते कर्मचारी - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन भर हुई बारिश और तेज हवाओं से बिजली के खंभों, फीडर और ट्रांसफाॅर्मरों में खराबी आ गई। इससे अलीगढ़ जिले की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर से लेकर देहात तक बिजली ने लोगों को परेशान कर दिया। बिजली निगम के कर्मी आपूर्ति सुचारू करने के लिए रात तक दौड़ते रहे। रात 10 बजे तक अधिकांश क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारु हो सकी।

विज्ञापन


शहर में मेडिकल रोड, घंटाघर, लालडिग्गी, नगला मसानी, पला-साहिबाबाद, आवास विकास कॉलोनी सासनीगेट, समद रोड, धनीपुर और जीवनगढ़ समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। कहीं फाल्ट तो कहीं ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने के बाद आपूर्ति ठप हो गई। मेडिकल रोड बिजली घर में सुबह 10.30 बजे से रात नौ बजे तक समस्या रही। इस बिजलीघर से जुड़े सरसैयद नगर फीडर की आपूर्ति सुबह करीब 10 बजे से बाधित हो गई। घंटाघर और लालडिग्गी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह से बिजली नहीं आई, देर शाम आपूर्ति दुरुस्त हुई।

पला साहिबाबाद की गली नंबर तीन में खंभे पर फाॅल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। नगला मसानी में सुबह से बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। सासनीगेट बिजलीघर से जुड़े आवास-विकास कॉलोनी क्षेत्र में भगवान गौतम बुद्ध पार्क, तीन पार्क और साईं मंदिर के पास आपूर्ति बाधित रही।

दिन भर बारिश होने और तेज हवाएं चलने से कई जगहों पर बिजली के फॉल्ट हुए हैं। फीडर में खराबी आई है। तार टूटे हैं। टीमों ने इन सभी को ठीक किया है। कुछ स्थानों पर रात में भी काम जारी है। अधिकांश क्षेत्रों में रात 10 बजे तक आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। - अरविंद नायक, मुख्य अभियंता, बिजली निगम अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

समद रोड पर ट्रांसफॉर्मर में लगी आग
समद रोड स्थित मंगलम पैलेस मार्केट के बाहर लगे ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई। व्यापारियों के मुताबिक इस ट्रांसफाॅर्मर में पहले भी दो-तीन बार आग लग चुकी है और फाॅल्ट हुआ है। धनीपुर बिजली घर से सिंधौली रोड की बिजली आपूर्ति सुबह करीब 10 बजे से बाधित हो गई। जीवनगढ़ में बार-बार एक फेज जाने से परेशानी हुई। जीवनगढ़ की गली नंबर 14, 15 और आसपास के इलाकों में बार-बार एक फेज चले जाने की समस्या भी सामने आई है।

देहात में फीडर में हुआ फॉल्ट
देहात में बरला, चैंडोला सुजानपुर सहित अन्य कई इलाकों में ब्रेक डाउन होने से आपूर्ति ठप रही। कुछ स्थानों पर 33 केवीए के फीडर खराब हो गए। कहीं तार टूट गए। बिजली निगम के एसई ग्रामीण ने बताया कि सभी स्थानों पर फॉल्ट सही कराए जा रहे हैं। छर्रा में दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक बिजली नहीं आई। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि फॉल्ट नहीं मिलने से इसको ठीक नहीं किया जा सका है। टीम जुटी हुई है। बता दें कि देहात के अधिकांश इलाकों में रात दस बजे तक आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। कुछ स्थानों पर काम जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें