फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Railway Station: स्टेशन के शौचालयों पर लगाया ताला, यात्री परेशान, जाएं तो कहां जाएं

Sat, 22 Mar 2025 04:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रेलवे स्टेशन पर यात्री टिकटघर के पास बना एक शौचालय लंबे समय से बंद है। उस पर ताला लगा हुआ है। प्लेटफार्म संख्या तीन से लेकर सात तक जो अस्थायी शौचालय बने हुए हैं, वह बिना छत व दरवाजे के हैं। ऐसे में शर्मिंदगी के चलते महिला यात्री उनका उपयोग करने से हिचकिचाती हैं।
 
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर महिला व पुरुष शौचालय में लगा ताला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ए श्रेणी के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए शौचालय समेत अन्य सुविधाएं मयस्सर नही हैं। प्लेटफार्म संख्या एक से लेकर सात तक पर शौचालय न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सबसे बड़ी बात है कि रेलवे स्टेशन पर यात्री टिकटघर के पास बना एक शौचालय लंबे समय से बंद है। उस पर ताला लगा हुआ है। कई बार रेलवे अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन रेलवे अफसर स्टेशन पर शौचालय का निर्माण कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। प्लेटफार्म संख्या तीन से लेकर सात तक जो अस्थायी शौचालय बने हुए हैं, वह बिना छत व दरवाजे के हैं। ऐसे में शर्मिंदगी के चलते महिला यात्री उनका उपयोग करने से हिचकिचाती हैं।

स्टेशन पर बंद शौचालय को मरम्मत के बाद जल्द शुरू कराया जाएगा। प्लेटफार्म पर शौचालय निर्माण के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।- अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन


बोलीं महिला यात्री 

स्टेशन पर शौचालय नहीं होने से काफी परेशानी होती है। मजबूरी में इधर-उधर जाना पड़ता है। शौचालय निर्माण में कोई भी अफसर दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।- किरन शर्मा

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन भले ही ए श्रेणी का हो, लेकिन यहां सुविधाओं की बेहद कमी है। खासकर महिला शौचालय न होने से बेहद दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।- प्रियंका सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें