देहलीगेट थाना क्षेत्र के फफाला मार्केट में शुक्रवार दोपहर मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर इलाके के दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।
वाकये के मुताबिक फफाला मार्केट के रहने वाले आमिर और शमशाद इलाके की मस्जिद में रोजाना की तरह मौलवी व मुतवल्ली के साथ नमाज पढ़ने को जा रहे थे। तभी इलाके के ही रहने वाले पुच्चन के बेटे सलमान और फरमान ने उन्हें रोक लिया और खुद भी साथ चलकर मजिस्द में नमाज पढ़ने की कहने लगे। इस पर आमिर और शमशाद ने दोनों को लॉकडाउन का हवाला देकर मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में देखते ही देखते मारपीट हो गई। मारपीट में आमिर, शमशाद और आसिफ घायल हो गया। देहली गेट इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा के मुताबिक मामले में पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।