फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : उधारी मांगने पर झगड़ा, दो समुदायों में चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
बाबरी मंडी बजरिया में दो पक्षो में पैसों के लेनदने को लेकर हुए पथराव के बाद घटना स्थल पर पूछताछ कर? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील इलाकों में शुमार बाबरी मंडी में शुक्रवार रात उधारी विवाद में दो समुदायों में मारपीट के दौरान पथराव हो गया। इस दौरान एक पक्ष पर चाकू से हमले का भी आरोप है। खबर पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि सासनीगेट के सराय कुतुब के पिंटू वाल्मीकि से बाबरी मंडी के शाहबेज नाम के युवक ने आठ माह पहले दस हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। इस पर कई बार रुपये वापस मांगे गए। मगर रुपये नहीं दिए। वहीं, शाहबेज पक्ष का आरोप है कि वह अब तक 12 हजार रुपये दे चुका है।
फिर भी उसके दस हजार रुपये बकाया हैं। शुक्रवार रात पिंटू अपने साथियों सहित रुपये मांगने पहुंचा। इसी बात पर वहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बीच मारपीट हो गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान पिंटू के चाचा के चाकू तक मार दिया। मगर वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

इस खबर पर कोतवाली व सासनी गेट दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग तितर-बितर हो गए। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर कोतवाली के अनुसार मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। उधारी के विवाद में मारपीट के दौरान कुछ ईंट-पत्थर चल गए थे। मगर तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें