फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : समस्याओं एवं शिकायतों की अनदेखी नहीं, जवाबदेही तय होगी

विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक करते कमिश्नर गौरी शंकर प्रियदर्शी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में शनिवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें उद्यमियों की कम संख्या को देखते हुए उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि ऐसी बैठक में उद्यमियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। प्रदेश सरकार उद्यमियों को एक बेहतर औद्योगिक वातावरण देने की भरपूर कोशिश कर रही है, जिसके लिए प्रदेश स्तर पर इनवेस्टर्स समिट का भी आयोजन किया गया है। यदि आगामी जिला एवं मंडल स्तर पर आहुत बैठकों में प्रत्येक एसोसिएशन से प्रतिनिधित्व नहीं होता है तो फिर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। अधिकारियों द्वारा समस्याओं एवं शिकायतों की अनदेखी करने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाते हुए जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त प्रियदर्शी ने कहा कि वह उद्योगों को आगे बढ़ाने की हर संभव कोशिश करेंगे। उद्यमियों की जो भी समस्याएं हैं, वह उपायुक्त उद्योग के अतिरिक्त व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलकर भी बताई जा सकती है। बशर्ते शिकायतें और समस्याएं साक्ष्यों के साथ होनी चाहिए। अनावश्यक शिकायतें न करें। कमिश्नरी कार्यालय के दरवाजे उनके लिए सदैव खुले हैं। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि यदि उनके स्तर से समस्याओं का समाधान नहीं हो पाएगा तो वह शासन में पैरवी करेंगे। उपायुक्त श्रीनाथ पासवान ने बताया कि प्रदीप गोयल सचिव औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति हाथरस के प्रकरण को राज्य स्तरीय उद्योग बंधु समिति को भेजा गया है और विद्युत अधिकारियों को मैनुअली बिल ठीक करने के उपरांत उपभोक्ताओं को देने के निर्देश दिए गए हैं। औद्योगिक आस्थान कासगंज के भूखंडों को आगरा मंडल विकास निगम से आवंटित कराने के मामले में शासन को पुन: पत्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनांतर्गत सब्सिडी के मामले में खादी ग्रामोद्योग आयोग, मेरठ से सब्सिडी निर्गत किए जाने के संबंध में पत्राचार किया जाएगा। ओडीओपी योजना में विगत वर्ष सबसे कम जनपद एटा के आवेदन थे। इसको अभी से बढ़ाने को कहा गया। इसी प्रकार से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा में मंडल में पांच करोड़ रुपये की मार्जिन मनी के सापेक्ष तीन करोड़ का विवरण होना बताया गया। बाकी दो करोड़ रुपये को भी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया। ओडीओपी योजना में चालू वित्तीय वर्ष में मंडलायुक्त ने आगामी छह माह में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उद्यमियों द्वारा ऋण हेतु प्रेषित एवं आवंटित पत्रावलियों का एलडीएम द्वारा रिव्यू करने को कहा गया। मंडल में चालू वित्तीय वर्ष के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की भी समीक्षा की गई। बैठक में उद्यमी चंद्रशेखर शर्मा, सुनील दत्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें