फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कोरोना से बचाव की तैयारियों का ऑडिट करने आएंगे प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रजनीश दुबे विशेष टीम के साथ अलीगढ़ आएंगे। वह कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अब तक किए गए कार्यों एवं मरीजों की मृत्यु का ऑडिट भी करेंगे। उनके आने की सूचना से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। उनका कार्यक्रम रविवार को था लेकिन किसी कारण से वह आज नहीं पहुंचे। सोमवार को आने का कयास लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

रविवार को प्रमुख सचिव का मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ आना और जनपद का निरीक्षण करना प्रस्तावित था। कोविड-19 की रोकथाम के लिए अब तक किए गए कार्यों का निरीक्षण करने वाले थे। प्रमुख सचिव टीम के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल भी जाने वाले थे। टीम को मरीजों की मृत्यु का भी आडिट करना है। टीम द्वारा अतरौली एवं हरदुआगंज स्थित लेवल 1 तथा छेरत स्थित क्वारंटीन का भी निरीक्षण प्रस्तावित था। अधिकारियों के बीच दबी जुबान चर्चा है कि टीम के साथ प्रमुख सचिव सोमवार को आ सकते हैं।


139 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, लिए गए 100 से अधिक नमूने
रविवार को जेएन मेडिकल कॉलेज से 139 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि उसके बाद 8 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को करीब 100 नमूने लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि 700 से अधिक रिपोर्ट पेंडिंग है।

विज्ञापन

 

मेडिकल से दो और मरीज घर भेजे गए
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज से रविवार को दो और मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को वापस गए। यह दोनों ही मरीज मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती थे। डाक्टरों में इनको पूरे उत्साह के साथ संक्रमण से मुक्त होने के बाद रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें