फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग, जल आपूर्ति भी प्रभावित

विज्ञापन
अचल ताल पर पानी के लिये नगर निगम के टैंकर पर लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोग बिलबिला गए है। तालानगरी स्थित रॉयल होम्स एवं न्यू राजेंद्रनगर में घंटो बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव नहीं किए जाने से उपभोक्ताओं ने ट्वीट कर ऊर्जा मंत्री से शिकायत की है। बिजली आपूर्ति में व्यवधान से जलापूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

विज्ञापन

तालानगरी स्थित रॉयल होम्स में बीती रात से लेकर आज अपराह्न तक मुश्किल से पांच घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति हुई है। यहीं हाल बारहद्वारी बिजली घर स्थित न्यू राजेंद्रनगर की है। स्थानीय निवासी राम सारस्वत ने बताया कि भीषण गर्मी में करीब चार घंटे तक विद्यतु आपूर्ति बाधित रही। फोन करने पर बारहद्वारी बिजली घर के कर्मचारियों ने रिसीव नहीं किया। उसके बाद उन्होंने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण लि. को ट्वीट कर समस्या से अवगत करा दिया है।

नगर निगम के अधिकारी भी कह रहे है कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान से कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। वहीं अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि गर्मी की वजह से ट्रांसफार्मर गर्म हो जाते हैं। इसकी वजह से भी फाल्ट आ जाते हैं। ओवरलोड के कारण भी कुछ दिक्कतें आ रही है। हालांकि दिक्कत को तुरंत दूर कर दिया जा रहा है। रविवार को मेंटेनेंसें कार्य के कारण भी थोड़ी बहुत परेशानी हुई।
 

पेयजल व्यवस्था प्रभावी बनाने में जुटा जलकल विभाग
महानगर में पानी की समस्या के समाधान के लिए जलकल विभाग के अधिकारी लगे हुए हैं। नगर निगम के महाप्रबंधक जल रविवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर नगला मेहताब पहुंचे और स्थिति का अवलोकन किया। उनका कहना है कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान के कारण कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने अधिकारियों को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के निर्देश पर महाप्रबंधक जल के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम द्वारा अचलताल, डोरीनगर, नगला मसानी, नगला मेहताब खैर बाईपास, इंदिरा नगर, मलिक चौक, रामनगर आईटीआई रोड, जमालपुर, हमदर्दनगर, स्वर्ण जयंती नगर, रामघाट रोड, किशनपुर, शाहजमाल डबल टैंकी व भुजपुरा आदि का निरीक्षण किया गया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि नगर आफताब में स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर कभी-कभी पानी नहीं आ पाता है।

 

स्थानीय पार्षद ने खराब हैंडपंपों के बारे में महाप्रबंधक को जानकारी दी। महाप्रबंधक जल सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नगला मेहताब क्षेत्र में अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल कनेक्शन किए गए हैं। पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। कुछ घरों में विद्युत व्यवधान के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि भीषण गर्मी और पेयजल की बर्बादी के कारण जल का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। भीषण गर्मी में आम दिनों के मुकाबले पांच गुना पेयजल आपूर्ति की मांग बढ़ गई है। शहर वासियों से अनुरोध है जल का दोहन ना होने दें। अपने घर में आवश्यकतानुसार पेयजल का उपयोग करें और पेयजल का भंडार अवश्य करें।
 

पला फाटक पर टैंकर से आपूर्ति, गली पर्वतराज में नई लाइन के लिए सर्वे
महानगर के कुछ क्षेत्रों में पानी की दिक्कत बरकरार है। डोरीनगर पला फाटक पर आज भी प्यास बुझाने के लिए निगम द्वारा टैंकर भेजा गया। जबकि कृष्णापुरी मठिया गली पर्वतराज में नई लाइन डालने के लिए सर्वे किया जा रहा है। दो-तीन में वहां पाइन पाइन डाले जाने की उम्मीद है। अचलताल एवं आसपास के क्षेत्र में पानी का इंतजाम नहीं होने पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को निगम को घेरने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें