फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : राशन विक्रेता की पत्नी से छेड़खानी, पति को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी गेट थाना क्षेत्र के कासिम नगर में शनिवार रात को इलाके के तीन दबंगों ने एक सरकारी राशन विक्रेता की पत्नी के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर पति को चाकू मार दिया। साथ ही बचाव में आए देवर को पीट दिया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में पीड़ित पक्ष ने दबंगों के खिलाफ थाना सासनी गेट पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वाकया शनिवार रात नौ बजे करीब का है। देहली गेट इलाके में रहने वाले व्यक्ति की कासिम नगर में सरकारी गल्ले की दुकान है। रात को उसकी पत्नी दुकान पर सफाई कर रही थी। वहीं वह अपने भाई के साथ अन्य काम निपटा रहा था। तभी इलाके के तीन लोग आए और उसकी पत्नी को गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए। बचाव में आए महिला के देवर और पति को पीट दिया। चाकू से हमला कर दिया। राशन विक्रेता को इलाके के लोगों ने बचाया। साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के मुताबिक दबंगों के खिलाफ थाना सासनी गेट पुलिस को तहरीर दे दी है। वह राशन की दुकान को लेकर पहले से रंजिश मानते हैं। सासनी गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। तहरीर भी मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें