फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ऊपरकोट के बाजार में रही रौनक, पुलिस तैनात

विज्ञापन
ऊपरकोट पर कोतवाली के सामने लगे पैठ में होती खरीदारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर मुस्लिम मोहल्लों में किसी भी तरह की कोई हलचल नहीं थी। सामान्य दिनों की तरह लोग अपने कामों में व्यस्त रहे, जबकि ऊपरकोट की सभी दुकानें खुली रहीं और खरीदारों की भीड़ रही। वहीं, मुस्लिम बाहुल्य जीवनगढ़ मोहल्ले में चहल-पहल कम रही।
विज्ञापन

ऊपरकोट, चंदन शहीद रोड, काजीपाड़ा, शाहजमाल, भुजपुरा, जमालपुर, सिविल लाइंस इलाकों में सामान्य दिनों की तरह चहल पहल रही। दुकानें खुली रहीं। इन दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। क्योंकि कई दिनों से त्योहार के चलते बाजार सुस्त था, लेकिन बुधवार को बाजार में रौनक लौट आई। ऊपरकोट कोतवाली के सामने पुलिस की गाड़ियों की वजह से आवाजाही बंद थी। पुलिस बल तैनात रहा। जीवनगढ़ मोहल्ले में सुबह चहल-पहल कम थी। दुुकानें खुली रहीं, लेकिन दुकानों पर इक्का-दुक्का ही खरीदार नजर आए। उधर, ऑल इंडिया बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के पदाधिकारी अपने घरों में रहे।
विज्ञापन

वर्षों से चला आ रहा मुद्दा अब खत्म हो गया है। अब केवल रोजगार, विकास की बातें होनी चाहिए।
-मोहम्मद हनीफ, रजानगर
अयोध्या में बरसों पुराना मुद्दा खत्म हो गया है। सरकार को बेरोजगारी की तरफ ध्यान देना चाहिए।
-सरफराज खान, रजानगर
वर्षों से चला आ रहा मामला का निपटारा होने से मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी खुशी है।
-शाहिद मलिक, पार्षद
मंदिर मस्जिद से हटकर सरकार अब जनता के विकास के बारे में सोचे। युवाओं को नौकरी दे।
-मोहम्मद शमीम, जाकिर नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें