फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पुलिस का फ्लैग मार्च, 144 लागू आज नहीं होंगे सामूहिक आयोजन

विज्ञापन
आरएएफ और पुलिस के जवानों के साथ पैदल मार्च करते सीओ पंकज कुमार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
श्रीराम जन्म भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन भी खासा सख्त है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने कहा है कि सामूहिक आयोजनों पर रोक है। कोई भी सामूहिक आयोजन नहीं होगा। अगर ऐसा पाया गया तो धारा 144 के उल्लंघन के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जुलूस आदि निकालने पर भी पूर्णयता पाबंदी है। इधर, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने शाम को कई संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। शाम को ऊपरकोट सहित कई थानों में शांति समितियों की बैठकें हुई और धर्म गुरुओं को शांति सद्भाव कायम करने के लिए प्रेरित किया गया। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसपी सिटी अभिषेक, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने शहर के कई इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। रेलवे स्टेशन पर हुई चेकिंग। यहां सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह, बन्ना देवी इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार दुबे, गांधी पार्क इंस्पेक्टर मणिकांत शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी, बम स्क्वायड, डाग स्क्वायड के साथ पहुंचे और चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें