फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक के परिजन पहुंचे थाने, पुलिस बोली- 'नौ दिन पुरानी नहीं ताजा घटना दिखाओ, तब सोचेंगे'

Wed, 26 Dec 2018 09:25 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अलीगढ़ में नौ दिन पहले औरैया के लिए रवाना हुए युवक के लापता होने पर परिजन पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने शर्त रख दी कि आज, मंगलवार से ही लापता होना दिखाओ, तभी संज्ञान लेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद युवक के परिजन औरैया थाने और अलीगढ़ के थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए भटक रहे हैं लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। 

थानों में पुलिस घटनाओं को दर्ज करने में ही गुरेज करती है। मूल रूप से औरैया के विधूना तहसील का रहने वाला अशोक कुमार अलीगढ़ में खैर रोड पर चोब सिंह इंटर कालेज के पास रहता है। 
विज्ञापन


उसके साथ उसका छोटा भाई विनोद कुमार भी रहता है। दोनों भाई अपने अपने परिवारों के साथ रहते हैं और शहर में जगह जगह जैकेट बेचने का काम करते हैं। अशोक कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को उसका भाई औरैया के लिए रवाना हुआ लेकिन घर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन

यहां थाना बन्ना देवी पहुंचे तो कह दिया गया कि यह घटना औरैया में दर्ज होगी। जब औरैया पहुंचे तो वहां कह दिया गया कि घटना अलीगढ़ के ही बन्ना देवी थाने में दर्ज होगी। 

अब जब थाना बन्ना देवी पहुंचे तो यहां पर कहा जा रहा है कि घटना हाल की दिखानी पड़ेगी, इसके बाद ही संज्ञान लिया जा सकेगा। पीड़ित परिवार अभी भी भटक रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से पत्र लिखकर गुहार की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें