सीईआईआर पर दर्ज मोबाइल फोन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ पुलिस ने 71 मोबाइलों को बरामद कर लिया है। अगर आप या आपके किसी परिचित का मोबाइल खो गया है, चोरी हो गया है, छिन गया है, तो ऐसे करें शिकायत दर्ज ....
अलीगढ़ के सर्विलांस सेल व विभिन्न थानों की पुलिस ने खोए हुए, छीने हुए 71 मोबाइलों को खोज निकाला है। जिनकी कीमत 12 लाख से अधिक आंकी जा रही है। इन सभी मोबाइलों की शिकायत सीईआईआर पोर्टल पर की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में पुलिस अधीक्षक अपराध ममता कुरील ने 71 मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया। इन मोबाइलों की कीमत 1222966 आंकी गई है। अपने खोए हुए, छीने हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। पुलिस अधीक्षक अपराध ममता कुरील ने बताया कि इन मोबाइलों की शिकायत सीईआईआर पर की गई थी।
विज्ञापन
सीईआईआर क्या है
CEIR एक केंद्रीकृत प्रणाली है जो मोबाइल उपकरणों को उनके अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान (IMEI) नंबरों का उपयोग करके प्रबंधित और ट्रैक करने के लिए कार्यान्वित की जाती है। इससे मोबाइल डिवाइस की चोरी और दुरुपयोग से निपटने में मदद मिलेगी।
ऐसे कराएं खोए मोबाइल की शिकायत
*#06# से अपने मोबाइल का आईएमईआई नंबर पहले से ही निकाल कर कहीं सेव ररखें।
https://ceir.gov.in/Request/CeirUserBlockRequestDirect.jsp पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं। जिसमें मोबाइल नंबर, जो सिम उस फोन में हैं, आईएमईआई नंबर, मोबाइल कंपनी, मॉडल, रसीद, मोबाइल खोने संबंधित जानकारी, मोबाइल मालिक की व्यक्तिगत जानकारी देनी होती है। जिससे शिकायत दर्ज हो सके।