अलीगढ़ के थाना बरला पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया है। दोनों बदमाश लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। एसपी ग्रामीण मणिलाल पाटीदार ने बताया कि बाइक सवार तीन लुटेरों की बरला इलाके में पुलिस से मुठभेड़ हुई।
योगेश बघेल निवासी गांधीपार्क, राहुल माहौर निवासी देहलीगेट को पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि लुटेरों के भागे हुए साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।