फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: विधानसभा का पास-स्टीकर लगाने पर स्कॉर्पियो सीज, वाहन स्वामी पर केस दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 09:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस चेकिंग में सफेद रंग की स्कॉर्पियो (UP 81 DD 9551) को रोककर जांच की गई। वाहन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा विधायक MLA 689 अंकित पास स्टीकर लगा मिला।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा सीज की गई स्कॉर्पियो गाड़ी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन पर अनधिकृत रूप से उत्तर प्रदेश विधानसभा का पास और स्टीकर लगाए जाने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को सीज कर वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुरुवार को सेंट्रल प्वाइंट चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो (UP 81 DD 9551) को रोककर जांच की गई। वाहन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा विधायक MLA 689 अंकित पास स्टीकर लगा मिला। पुलिस ने वाहन के दस्तावेज और पास लगाने के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन वाहन स्वामी मुकीद अली पुत्र लियाकत अली निवासी हाथी डूबा दोदपुर कोई संतोषजनक जवाब या संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन


सी ओ सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए मुकीद अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें