फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांडः एक-एक कर खुल रहे राज, अब अनिल की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी एक अहम गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद अब पुलिस ने मदन गोपाल उर्फ कालिया के फरार साथी अनिल को लक्ष्य बना लिया है। इस मामले में यह साफ है कि पुलिस किसी भी कीमत पर सिंडिकेट को जड़ से खत्म करने तक शांत बैठने के मूड में नहीं है। एसएसपी कलानिधि नैथानी भी लगातार इस मामले में गिरफ्तारी व विवेचना टीमों की हर रोज मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी बताते हैं कि जब यह घटना हुई थी, तब उन्हें खुद उम्मीद न थी कि इस सिंडिकेट का जाल इतना फैला होगा। मगर अब हर गिरफ्तारी के बाद नए कुछ नाम सामने आते हैं। उनके सत्यापन के बाद फिर उनकी गिरफ्तारी का लक्ष्य तय किया जाता है। आज पकड़े गए सिंडिकेट के सदस्यों ने कुछ और नाम बताए हैं। उनकी तलाश में टीमों को लगा दिया है। वहीं एक अन्य अहम सदस्य अनिल निवासी फरीदाबाद अभी फरार है, उसकी लोकेशन पर लगातार काम हो रहा है। जब तक एक-एक कड़ी, एक एक सप्लायर गिरफ्तार होकर जेल नहीं पहुंच जाएगा। तब तक टीमें काम करती रहेंगी। जिले से इस सिंडिकेट को पूरी तरह नेस्तनाबूत किया जाएगा।
गौतम पर गैर इरादतन हत्या में भी बनेगा वारंट
हरदुआगंज के तालानगरी में नकली घी फैक्टरी की आड़ में शराब फैक्टरी चलाने वाला कारोबारी गौतम कुमार अभी तक नकली फैक्टरी व मिथाइल अल्कोहल बरामदगी के आरोपों में जेल भेजा गया है। चूंकि उसके यहां से मिथाइल मिला है और उसकी सप्लाई शराब ठेकों पर जाती थी। इसलिए उसे गैर इरादन हत्या के मुकदमे में भी आरोपी बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने न्यायालय से वारंट बनवाने की तैयारी शुरू कर दी है। गौतम को जेल से न्यायालय में तलब कर यह वारंट बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें