फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन की सुरक्षा के लिए जिले को 8 जोन व 15 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रेसीडेंशियल ट्रेन 25 जून को जिले की सीमा से होकर गुजरेगी। दिल्ली से अलीगढ़ होते हुए कानपुर जाने वाली इस ट्रेन की सुरक्षा पर लगातार दूसरे दिन भी मंथन चला। जिले में करीब 35 किमी के दायरे से गुजरने वाली इस ट्रेन की सुरक्षा के लिए जिले को आठ जोन व 15 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक व रेलवे स्टेशन के हिसाब से यह जोन बनाए गए हैं। इनमें जोन प्रभारी व सुपर जोन प्रभारी के रूप में मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सभी अंडरपास, कट, पुलिया, पुल व स्टेशन पर भी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हर जोन में तीन सेक्टर बने हैं। एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह को इसका प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह जोन दो में भी तीन सेक्टर बनाए गए हैं। एसडीएम गभाना प्रवीन कुमार को इसका प्रभारी बनाया गया है। जोन तृतीय में दो सेक्टर बनाए गए हैं। इसके एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह प्रभारी होंगे। इसी तरह जोन चतुर्थ में तीन सेक्टर बनाए गए हैं। एसीएम द्वितीय अंजुम बी को इसका प्रभारी बनाया गया है। जोन पांच में दो सेक्टर बनाए गए हैं। एसीएम प्रथम संदीप केला इसके प्रभारी होंगे।
जोन छह में एक सेक्टर है। एसएलएओ संजीव कुमार ओझा को इसका प्रभारी बनाया गया है। जोन सात में एक सेक्टर तय हुआ है। इसमें एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह को प्रभारी बनाया गया है। जोन आठ में एक सेक्टर बनाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह इसके प्रभारी होंगे। इसके साथ ही सुपर जोन मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। इसमें एडीएम प्रशासन डीपी पाल को एक से तृतीय जोन की जिम्मेदारी मिली है। एडीएम न्यायिक राकेश पटेल को जोन चार व पांच की जिम्मेदारी मिली है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल को छह, सात व आठ जोन का प्रभारी बनाया गया है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणि रेलवे स्टेशन के सुपर जोनल मजिस्ट्रेट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें