फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांडः कालिया गुरुग्राम में चला रहा था नकली शराब-पैकिंग उपकरण फैक्टरी

Thu, 17 Jun 2021 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस फैक्टरी में नकली शराब बनाने के साथ-साथ शराब पैकिंग के लिए प्लास्टिक के पौवे, ढक्कन, रैपर, सील, बार कोड आदि भी बनाए जाते थे।
विज्ञापन
अवैध फैक्टरी... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहरीली शराब कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस रिमांड पर लिए गए शराब सिंडिकेट के खास सदस्य मदनगोपाल उर्फ कालिया ने गुरुग्राम (हरियाणा) से शराब व पैकिंग उत्पाद बनाने की फैक्टरी पकड़वाई है। दो मंजिला भवन में इस फैक्टरी को वह खुद संचालित करता था और यहां तैयार अलीगढ़ के शराब सिंडिकेट के लिए वह नकली शराब व नकली शराब पैकिंग के उत्पाद बनाता था। बाद में उन्हें अलीगढ़ लाकर ऋषि, अनिल, विपिन व शिवकुमार के सिंडिकेट को बेचता था। इस सिंडिकेट से वह पिछले दो दशक से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


मडराक में अवैध शराब का ठिकाना पकड़े जाने के बाद से फरार हुआ मदनगोपाल उर्फ कालिया निवासी फरीदाबाद हरियाणा पिछले दिनों पकड़ा गया। उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। जेल भेजने के बाद पुलिस ने उसका रिमांड मांगा और तीन दिन का रिमांड मिलने पर उसे बुधवार सुबह जेल से रिमांड पर लिया गया।

इस रिमांड के पर्यवेक्षण व समन्वय का जिम्मा सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय को दिया गया। इसके बाद जब पूछताछ शुरू हुई तो उसने गुरुग्राम में खुद की फैक्टरी होने की बात स्वीकारी। इस पर सीओ तृतीय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को गुरुग्राम भेजा गया। यहां भीम कॉलोनी न्यू पालम विहार थाना बझघेडा क्षेत्र में आबादी के बीच दो मंजिला भवन में उसने फैक्टरी पकड़वाई।
विज्ञापन


फैक्टरी में शराब बनती और पैकिंग उत्पाद भी
इस फैक्टरी में नकली शराब बनाने के साथ-साथ शराब पैकिंग के लिए प्लास्टिक के पौवे, ढक्कन, रैपर, सील, बार कोड आदि भी बनाए जाते थे। साथ में पैकिंग मशीन भी मौजूद थी। यहां शराब बनाने के साथ-साथ पैकिंग उत्पाद बनाने व पैकिंग करने की कई मशीनें लगी हुई थीं। बेव कंपनी का पूरा नकली माल व उनके पैकिंग उत्पाद का यहां तैयार होते थे। यह भवन उसने किसी परिचित से इकरारनामे पर ले रखा था। कालिया के अनुसार यह फैक्टरी करीब दो साल से चल रही है। हालांकि आसपास के लोग उस फैक्टरी के विषय में ज्यादा कुछ नहीं बता सके। खास बात है कि इस फैक्टरी में बड़ी प्लास्टिक बोलतों से छोटी प्लास्टिक पौवे बनाए जा रहे थे।

केमिकल सप्लाई देने वाले कुछ नाम रडार पर आए
कालिया से पूछताछ में केमिकल की सप्लाई देने वाले दो नाम भी सामने आए हैं। वह उसे हरियाणा में ही सप्लाई देते थे। उसमें से कुछ माल वह अपनी फैक्टरी में प्रयोग करता था, जबकि कुछ माल वह अनिल-ऋषि के सिंडिकेट को बेचता था। पुलिस अब उन तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ये हुआ बरामद
2 ब्लोइंग मशीन, 2 ब्लोइंग मशीन स्टार्टर अल्ट्रा कंपनी के, ब्लोइंग चैन मशीनें, कंप्रेशर मशीन मय कंप्रेशर टैंक, 2 बोतल पर सील लगाने वाली मशीन, चैन वाली सिलिंग मशीन, 9100 प्रीफोम (मोल्डिंग इजेक्शन), 470 गुड ईवनिंग ब्रांड के लेवल, 490 मिस इंडिया ब्रांड के लेवल, 2370 बारकोड, 125 पैकेट खाली पौवे गुड ईवनिंग प्रत्येक में 160 कुल = 20000, 15 पैकेट खाली पौवे मिस इंडिया प्रत्येक में 160 कुल 2400, हरे रंग की मिस इंडिया पौवे के ढक्कन 210, लाल रंग के मिस गुड ईवनिंग पौवे के ढक्कन 1810, दो फुल ड्रम व दो हाफ ड्रम खाली रंग नीला, जले हुए लेवल, बारकोड, क्वार्टर की राख व मिट्टी, एक बोलेरो पिकप आदि।

प्रतिदिन हो रही समीक्षा, अभी और गिरफ्तारी शेष : एसएसपी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस मामले में अब तक 22 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और 70 करीब गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इस मामले की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। अभी कुछ गिरफ्तारी और शेष हैं। कालिया अभी रिमांड पर रहेगा। उससे कई अन्य पहलुओं पर पूछताछ होनी है। उस पर यूपी व हरियाणा में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। टीमों को निर्देशित किया है कि उससे जो नाम सामने आए हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें