फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ ख्रेड़ा में बने एक दर्जन फ्लैटों पर एडीए ने लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र में बिना नक्शे के दर्जन भर से अधिक फ्लैटों का निर्माण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बुधवार को एडीए की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी फ्लैट सील कर दिए।
विज्ञापन

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र में बिल्डर अर्जुन सिंह फकीरा द्वारा बिना नक्शा पास कराये कॉलोनी विकसित की गई थी। अब यहां पर एक दर्जन से अधिक फ्लैट निर्माण का काम चल रहा है। सूचना मिलने पर बुधवार को उनके नेतृत्व में एडीए की टीम ने सभी फ्लैट सील कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
आरके गुप्ता बने प्रभारी सहायक अभियंता
एडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कुछ अभियंताओं के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। अवर अभियंता आरके गुप्ता को प्रभारी सहायक अभियंता बनाया गया। वह अवर अभियंता गंगेश कुमार व नवीन शर्मा के क्षेत्रों के जोनल प्रभारी होंगे। वहीं, नवीन शर्मा को हरदुआगंज, जवां, गांधी पार्क व क्वार्सी का परिवर्तन कार्य दिया गया है। इसके साथ ही गंगेश कुमार सिंह को सिविल लाइन, इगलास, मडराक व अकराबाद दिया गया है। वहीं, सहायक अभियंता केदारराम को मनोज कुमार शर्मा व श्याम मोहन शुक्ला के क्षेत्रों का जोनल प्रभारी बनाया गया है। मनोज कुमार शर्मा बन्ना देवी, कोतवाली व देहलीगेट का काम देखेंगे। वहीं, श्याम मोहन शुक्ला लोधा, टप्पल गभाना व सासनीगेट में प्रवर्तन का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें