फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांडः कारोबारी कपूर को फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में मिथाइल अल्कोहल सप्लाई को लेकर जेल भेजे गए कारोबारी विजेंद्र कपूर को अभी एक बार फिर रिमांड पर लिए जाने की तैयारी है। इसे लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है और न्यायालय में रिमांड आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि विजेंद्र कपूर को दो दिन पहले पुलिस ने रिमांड पर लिया था। मगर पूछताछ में सहयोग नहीं किया था। इसके चलते पुलिस ने उनके दफ्तर से खरीद फरोख्त के रिकार्ड जब्त किए। जिनके अध्ययन के बाद पुलिस कुछ अन्य सुराग जुटाकर फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
फैक्टरी से मिले मिथाइल अल्कोहल के सैंपल भेजे
दो दिन पहले रिमांड पर लिए गए विजेंद्र कपूर के कारखाने से 400 लीटर मिथाइल अल्कोहल जब्त किया था। इसके सैंपल जांच के लिए आबकारी की विधि विज्ञान प्रयोगशाला मेरठ भेजे गए हैं। बता दें कि पूर्व में भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें